पृथ्वी की उसके एक्सिस पर घुमने की गति, पृथ्वी की सूरज के आसपास घुमने की गति, सूरज या सौरमंडल की आकाशगंगा के केंद्र के आसपास घूमने की गति, और आकाशगंगा की Interstellar space में गति क्या हैं? How Fast We Are Moving In Space?
हम अंतरिक्ष में कितनी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं? वास्तव में गति के साथ सबसे बड़ी समस्या यह है कि “सच्ची गति” मौजूद ही नहीं है. इसलिए अच्छा होगा की हम सापेक्ष गति के बारे में बात करे.
तो पहले हम बात करते हैं पृथ्वी की. हम जानते हैं की पृथ्वी अपनी धूरी पर घूमती हैं जिसकी गति भूमध्य रेखा पर 1000 मील प्रति घंटे के बराबर होती हैं. आप जैसे जैसे भूमध्य रेखा की तरफ से ध्रुव प्रदेशों की तरफ आगे बढ़ेंगे वैसे वैसे आपकी गति धीमी होती जाएंगी.
पृथ्वी सूरज के आसपास अपनी कक्षा में पूरे एक साल के दौरान थोड़ी अलग अलग गति से घुमती हैं, नए साल के दौरान के दिनों में बहुत ही तेजी से और जुलाई की शुरुआत में सबसे धीमी गति से घुमती हैं. लेकिन उसकी सूरज के आसपास घुमने की औसतन गति 66,666 मील प्रति घंटा हैं.
हमारी आकाशगंगा में सूरज या पूरा सौर मंडल गैलेक्टिक कोर के आसपास घूमते हैं. हमारा सौरमंडल आकाशगंगा के केंद्र से कुछ 25,000 प्रकाशवर्ष दूर हैं, और पूरी आकाशगंगा उसका चक्कर पूरा करने में 250 मिलियन वर्ष जितना समय लेती हैं. इस दौरान हमारे सौरमंडल की स्पीड 4,20,000 मील प्रति घंटा होती हैं.
हमारी आकाशगंगा खुद, दूसरी अन्य आकाशगंगाओं के एक स्थानीय समूह के साथ 22,37,000 मील प्रति घंटा होती की रफ़्तार से गति कर रही हैं (एक-दूसरें से दूर जा रही हैं). यह बात CMB (Cosmic Microwave Background) के साथ जुडी हैं. CMB ब्रह्माण्ड में हम जिस कोने में हैं उसे परिभाषित करने के लिए एक सबसे अच्छा तरीका हो सकता है.
तो कुल मिलकर हमारी गति क्या हुई? आइए जानते हैं :
पृथ्वी की अपनी धूरी घूमने की गति (1000 मील प्रति घंटा) + पृथ्वी की सूरज के आसपास घूमने की गति (66,666 मील प्रति घंटा) + हमारे सौरमंडल की आकाशगंगा के केंद्र के आसपास घुमने की गति (4,20,000 मील प्रति घंटा) + हमारी आकाशगंगा की दूसरी आकाशगंगाओं से दूर जाने की गति (22,37,000 मील प्रति घंटा) = 27,24,666 मील प्रति घंटा.
पूरे ब्रह्माण्ड में सभी चीज़े मूवमेंट में हैं और शायद पूरा ब्रह्माण्ड भी. आप इस बात को मानेंगे नहीं लेकिन अभी इस वक़्त आपकी गति सुपर सोनिक जेट प्लेन से भी ज्यादा हैं. तो अगर आप को कोई यह कहे की कहे की आप आलसी हैं या पूरा दिन सोते रहते हैं, तो उन्हें अपनी यह स्पीड बताना मत भूलिएगा.
0 comments:
Post a Comment