In this blog you will enjoy with science

Monday, 12 June 2017

तापमान : ब्रह्माण्ड मे उष्णतम से लेकर शीतलतम तक

उष्ण होने पर परमाणु और परमाण्विक कण तरंगीत तथा गतिमान होते है। वे जितने ज्यादा उष्ण रहेंगे उतनी ज्यादा गति से गतिमान रहेंगे। वे जितने शीतल रहेंगे उनकी गति उतनी कम होगी। परम शून्य तापमान पर उनकी गति शून्य हो जाती है। इस तापमान से कम तापमान संभव नही है। यह कुछ ऐसा है कि आप दक्षिणी ध्रुव से ज्यादा दक्षिण मे नही जा सकते या उत्तरी ध्रुव से उत्तर मे नही जा सकते है। ऐसा कभी नही होगा क्योंकि वह संभव ही नही है।
नीचे दी गयी सारणी मे ज्ञात ब्रह्माण्ड की उष्णतम चीजो या घटनाओं का विवरण दिया है। ज्ञात शब्द पर ध्यान दे क्योंकि ब्रह्माण्ड संबंधित हमारा ज्ञान संपूर्ण नही है। नीचे दी गयी सारणी मे वही सूचना है जो हमे ज्ञात है, भविष्य मे इसमे परिवर्तन संभव है।
141,679,000,000,000,000,000,000,000,000,000°Kप्लैंक तापमान, ब्रह्माण्ड का महाविस्फोट के 10-43 सेकंड पश्चात का तापमान या किसी श्याम विवर की अंतिम अवस्था का तापमान 
13,000,000,000,000,000,000°Kलार्ज हेड्रान कोलाइडर मे नाभिकिय प्रक्रियाओं का तापमान 
10,000,000,000,000°Kमहाविस्फोट के 100 माइक्रोसेकंड पश्चात का तापमान
4,000,000,000,000°Kप्रोटान-प्रतिप्रोटान प्रतिक्रिया का तापमान proton-antiproton
100,000,000,000°Kवर्ग II सुपरनोवा विस्फोट का तापमान A supernova remnant believed to be the remains of a massive star that exploded over 300 years ago.
10,000,000,000°Kमहाविस्फोट के एक सेकंड पश्चात का तापमान
1,000,000,000°Kमहाविस्फोट के 100 सेकंड पश्चात
510,000,000°Kटोकामक नाभिकिय संलयन रिएक्टर मे प्लाजमा का तापमान tokamak
100,000,000°Kनियंत्रित नाभिकिय संलयन प्रक्रिया का तापमान
13,600,000°Kसूर्य केंद्र का तापमान suncore
30,000°K 29,727°C 53,540°Fपरमाणु बम के विस्फोट के 0.1 सेकंड पश्चात का तापमान atomic-bomb
28,000°K 27,727°C 49,940°Fविद्युत तड़ित का तापमान lightning
15,000°K 14,727°C,26,540°Fटंगस्टन का क्रांतिक तापमान
9,940°K 9,667°C, 17,432°Fसिरिअस A तारे की सतह का तापमान Sirius_A_and_B_Hubble_photo
5,778°K 5,505°C 9,941°Fसूर्य की सतह का तापमान HydrogenEfficiency
5,650°K 5,377°C 9,710°Fपृथ्वी के आंतरिक केंद्रक का तापमान 080630-earth-core_big
3,823°K 3,550°C 6,422°Fहीरे का गलनांक
3,683°K 3,410°C 6,170°Fटंगस्टन का गलनांक
2,022°K 1,749°C 3,180°Fसीसे का बाष्पीकरण बिंदु
1,923°K 1,650°C 3,202°Fअंतरिक्ष यान के पृथ्वी वातावरण मे प्रवेश का तापमान space-shuttle-reentry
1,830°K 1,557°C 2,834°Fबुनसेन(Bunsen) बर्नर की ज्वाला का तापमान BunsenBurner
1,811°K 1,538°C 2,800°Fलोहे का गलनांक
1,670°K 1,397°C 2,546°Fनीली ज्वाला का तापमान
1,337°K 1,064°C 1,947°Fस्वर्ण का गलनांक
1,300°K 1,027°C 1,880°Fज्वालामुखी लावा का तापमान volcano-lava-flow
933°K 660°C 1,220°Fएल्युमिनियम का गलनांक
755°K 482°C 900°Fस्वचालित सफाई अवस्था मे विद्युत ओवन  का तापमान
737°K 464°C 876°Fशुक्र की सतह का औसत तापमान Venus-radar
601°K 326°C 622°Fसीसे का गलनांक
506°K 233°C 451°Fकागज का ज्वलन बिंदु
436°K 163°C 325°Fदियासलाई का ज्वलन बिंदु BurningMatch
373°K 100°C 212°Fजल का बाष्पीकरण बिंदु
353°K 80°C 176°Fपोंपेई(Pompeii)कृमी के निवास वाली गर्म जल वाले झरनो का तापमान। किसी प्राणी द्वारा सहन की जा सकने वाली उष्णता की अधिकतम सीमा। pompeii_worm.v3
331°K 58°C 136°Fपृथ्वी पर अबतक का रीकार्ड किया गया अधिकतम तापमान 13 सितंबर 1922 एल अजिजिआ, लिबीया
321°K 48°C 118°Fयुरोप मे रिकार्ड किया गया अधिकतम तापमान 10 जुलाई 1977 एथेंस ग्रीस
315°K 42°C 107.6°Fघातक मानव बुखार का तापमान
310°K 37°C 98.6°Fसामान्य मानव शरीर तापमान humanbodytemp
308°K 35°C 95°Fसागर का उष्णतम तापमान (लाल सागर)
306°K 33°C 91°Fमख्खन का गलनांक
288°K 15°C 58°Fअंटार्कटीका मे रिकार्ड किया गया अधिकतम तापमान 05 जनवरी 1974 वांडा केंद्र
275°K 2°C 36°Fघरेलु फ्रिज का तापमान fridge
273°K 0°C 32°Fजल का हिमांक बिंदु
258°K -15°C 5°Fआइसक्रीम का गलनांक
255°K -18°C 0°Fघरेलु फ़्रीजर का तापमान Fridge-freezer-from-LG---Ideal-Home
234°K -39°C -38°Fपारे का हिमांक बिंदु
202°K -71°C -96.2°Fकिसी मानव निवास स्थल का रिकार्ड किया गया न्यूनतम तापमान, ओइमयाकान रूस 26 जनवरी 1926
184°K -89°C -128.2°Fपृथ्वी पर रिकार्ड किया गया न्यूनतम तापमान, वोस्टोक केंद्र अंटार्कटिका 21 जुलाई 1983
77°K -196°C -320.8°Fनाइट्रोजन का बाष्पीकरण बिंदु, क्रायोनिक्स मे प्रयुक्त तापमान
68°K -205°C -337°Fयुरेनस का औसत तापमान 
63°K -210°C -346°Fनाइट्रोजन का हिमांक बिंदु
53°K -220°C -364°Fनेपच्युन का औसत तापमान 
44°K -229°C -380.2°Fप्लूटो का औसत तापमान Pluto
20.3°K -253°C -422.9°Fहायड्रोजन का बाष्पीकरण बिंदु
14.01°K -259°C -434.18°Fहायड्रोजन का गलनांक
4.22°K -269°C -451.8°Fहिलीयम का बाष्पीकरण बिंदु
2.73°K -270°C -454.49°Fब्रह्मांड का औसत तापमान 09universe-600
1°K -272°C -457.6°Fबूमरैंग निहारिका का तापमान, अबतक का ज्ञात ब्रह्माड का न्यूनतम तापमान वाला भाग 220px-Boomerang_HST_big
0.95°K -272°C -457.69°Fहिलीयम का गलनांक
0.0000000001°K -273.1499999999°C 459.669999999982°Fमानव द्वारा निर्मित न्यूनतम तापमान न्यूनतम तापमान प्रयोगशाला हेलसींकी, 1999
0°K -273.15°C -459.67°Fपरम शून्य, केवल सैद्धांतिक रूप से संभव न्यूनतम तापमान, इस बिंदु पर एन्ट्रापी अपने न्यूनतम मान पर होगी। 537px-CelsiusKelvin
Share:

0 comments:

Post a Comment

Einstien Academy. Powered by Blogger.

Solve this

 Dear readers.  So you all know my current situation from beyond this dimension but for some reason your are reading this in this dimension ...

Contact Form

Name

Email *

Message *

Email Newsletter

Subscribe to our newsletter to get the latest updates to your inbox. ;-)


Your email address is safe with us!

Search This Blog

Blog Archive

Popular Posts

Blogroll

About

Email Newsletter

Subscribe to our newsletter to get the latest updates to your inbox. ;-)


Your email address is safe with us!

Blog Archive